फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां की आंखों के सामने किया बेटे का अपहरण, थाने जाने लगी तो की मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
(अंबाला)मुलाना। मां के सामने बेटे का अपहरण कर लिया गया। जब वह इस मामले की शिकायत करने के लिए थाने जाने लगी तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। इस मामले में मुलाना पुलिस ने तीन महिलाओं सहित कुल 14 लोगों पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव मुलाना निवासी सत्या देवी ने बताया कि उसका लंबे समय से पड़ोसियों के साथ किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। पड़ोसी उसे और उसके परिवार को गांव से बाहर निकालने की कोशिश कर रहे हैं। 10 सितंबर को करीब साढ़े 7 बजे वह अपने घर में अकेली थी। इसी दौरान गांव का आशीष उर्फ मोनू आया। कहने लगा कि कुछ लोग नशे की हालत में हैं और आपके दोनों बेटों को मारने की साजिश बना रहे हैं। इससे पहले की वह कुछ सोच समझ पाती आरोपी आशीष को घसीटकर गली में ले गए और बुरी तरह से पीटा। यह देख वह घर के दरवाजे बंद करके अपने बेटों के पास चली गई जोकि काम पर गए थे। जब वह अपने बेटे गौरव के साथ वापस आ रही थी तो आरोपियों ने उन्हें रोक लिया। इसी दौरान गौरव 112 नंबर पर काल कर चुका था। इसीलिए मौके पर पुलिस भी पहुंच गई थी। पुलिस को मौके पर देखकर आरोपियों ने बचने के लिए कह दिया कि आशीष व गौरव ने उनके घर में चोरी की है। यह सुनकर पुलिस ने सभी को थाने में बुला लिया। जब वह और उसका बेटा गौरव पैदल ही थाने में जा रहे थे तो आरोपियों ने देवी मंदिर के पास गौरव को पकड़कर जबरदस्ती कार में बिठा लिया उसके साथ मारपीट भी की। इसके बाद से अब तक उसके बेटे की किसी को कोई खबर नहीं है। जब वह थाने की तरफ आगे बढ़ी तो आरोपियों ने उसे थाने में भी नहीं जाने दिया और उसके साथ मारपीट की। उनके डर के कारण वह यमुनानगर में अपनी बहन के घर चली गई। अब शिकायत के आधार पर पुलिस ने पड़ोसी बलबीर, अजय, अक्षय, राजू, रोहित, कमल, रमा देवी, राजरानी, प्यारी व 5 अन्य पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें