फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाइल कवर सजावट में छठी का आसमान प्रथम

विज्ञापन
अंबाला शहर स्थित पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेती छात्राएं - फोटो : Ambala
विज्ञापन
अंबाला। पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल अंबाला शहर में छठी, सातवीं और आठवीं के विद्यार्थियों के लिए एक इंटर हाउस प्रतियोगिता हुई। छठी कक्षा के लिए फाइल कवर सजावट, सातवीं के लिए मुखौटा बनाना और आठवीं के लिए कठपुतली बनाना प्रतियोगिता करवाई गई।
विज्ञापन

स्कूल प्राचार्य डॉ. विकास कोहली ने बच्चों का उत्साह बढ़ाने के लिए कहा कि हम अपने बच्चों को सीखने की गतिविधियों में व्यस्त रखने का प्रयास करते हैं। क्योंकि आज स्कूल की भूमिका न केवल उत्कृष्टता को आगे बढ़ाने की है बल्कि अपने छात्रों को आजीवन सीखने के लिए सशक्त बनाने की भी है।
नर्सरी विंग के बच्चों के लिए बाय-बाय पार्टी का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों के लिए अलग एक्टिविटी करवाई गई तथा बच्चों ने खूब मस्ती की। फाइल कवर सजावट प्रतियोगिता में कक्षा छठी के आसमान सिंह ने प्रथम स्थान, इशानवी ने द्वितीय स्थान और लक्ष्य ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मुखौटा बनाना प्रतियोगिता में सातवीं के श्रेष्ठ शर्मा और तायशा चौहान ने प्रथम स्थान और कार्तिक व तानिश ने द्वितीय स्थान और जसलीन कौर और जपजी कौर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कठपुतली बनाना प्रतियोगिता में अनन्या ने प्रथम स्थान, नंदिनी ने द्वितीय स्थान और तरुण ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें