फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने पर दिया जोर

विज्ञापन
नगर पालिका चुनाव को लेकर पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक करते एसपी जशनदीप सिंह रंधावा। - फोटो : Ambala
विज्ञापन
अंबाला। नगर निकाय चुनाव को शांतिपूर्वक एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के लिए एसपी अंबाला जश्नदीप रंधावा ने नारायणगढ़ क्षेत्र से लगते हिमाचल प्रदेश, जिला पंचकूला व जिला यमुनानगर के पुलिस अधिकारियों की गोष्ठी बुलाई। इस मौके पर नगरपालिका नारायणगढ़ चुनाव के दौरान नारायणगढ़ क्षेत्र से लगते राज्य एवं जिलों के पुलिस अधिकारियों से सीमाओं पर शांति, सुरक्षा बनाए रखना व निष्पक्ष चुनाव कराने एवं आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए नाकाबंदी करने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

गोष्ठी में आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों की धरपकड़, अवैध शराब व मादक पदार्थो की तस्करी करने वालों पर कार्रवाई करने के लिए आपसी विचार-विमर्श किया गया। इस मौके पर हर प्रकार की सूचना देने, पीओ, बेल जंपरों, पैरोल जंपरों, रिअरैस्टियों की सूची का आदान-प्रदान किया गया। ताकि चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके और अपराधों पर अंकुश लगाकर चुनाव को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण करवाया जा सके। बैठक में एएसपी सिरमौर हिमाचल प्रदेश बबीता राणा, उप-पुलिस अधीक्षक बिलासपुर आशीष चौधरी, उप-पुलिस अधीक्षक नारायणगढ़ अनिल कुमार, उप-पुलिस अधीक्षक अंबाला राज सिंह, प्रबंधक थाना नारायणगढ़ निरीक्षक विजय कुमार, निरीक्षक सीआईए-नारायणगढ़ सुरेंद्र कुमार, सहायक प्रबंधक थाना रायपुररानी उप-निरीक्षक प्रकाश चंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें