फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग की चपेट में दुकान और मकान में लाखों का समान जल कर राख हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
शहजादपुर मुख्य बाजार में रविवार की देर रात कापी-किताब की एक दुकान में अचानक आग लग गई। इससे दुकान और उसके ऊपर स्थित मकान में लाखों के सामान जलकर राख हो गए। दमकल की चार गाड़ियों ने लगभग छह घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

शहजादपुर के मुख्य बाजार में स्थित सुनील कुमार निवासी शहजादपुर की कापी-किताब की दुकान के साथ लगी गैलरी में अचानक आग लग गई। यह आग दुकान की गैलरी से उसके ऊपर स्थित दूसरी और तीसरी मंजिल में रह रहे दुकान मालिक के मकान तक पहुंच गई। दमकल विभाग की गाड़ियों ने आग बुझाने के लिए लगभग छह घंटे तक मशक्कत की। इसके बाद आग पर काबू पाया। आगजनी में दुकान में रखी किताबें, सामान और ऊपर मकान में रखे घर के और बिजली के सामान जल गए। गनीमत रही कि दमकल कर्मियों ने मकान में रखे गैस सिलिंडर को वहां से निकाल लिया था। दमकल कर्मियों ने मकान की दीवारों को तोड़कर आग बुझाया। हालांकि आग लगने के निकाल दिया था। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें