फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध देसी पिस्तोल व जिंदा कारतूस के मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। अवैध देसी पिस्तौल व जिंदा कारतूस के मामले में कार्रवाई करते पुलिस ने दूसरे आरोपी को काबू कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। जानकारी के अनुसार 11 जनवरी 2022 को सीआइए-1 के पुलिस दल को सूचना मिली कि आरोपी अवैध हथियार लेकर घूम रहा है जो किसी भी घटना को अंजाम दे सकता है।
विज्ञापन

सूचना के बाद पुलिस कार्रवाई करते हुए टी-प्वाइंट सीएसडी डीपो के पास नाकाबंदी कर दी। नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग शुरू कर दी। तभी पुलिस को एक युवक आता हुआ दिखाई दिया। जो पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने युवक को काबू कर किया। युवक की तलाशी के दौरान पुलिस को युवक के पास से अवैध देसी पिस्तौल व जिंदा कारतूस बरामद हुआ था। इसके बाद पुलिस युवक को लेकर थाने ले आई और पूछताछ शुरू करा दी। पूछताछ में आरोपी की पहचान कर्ण जायसवाल निवासी बारबर वाली गली अंबाला छावनी के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पुलिस के अनुसार आरोपी ने बताया कि वह वह यह हथियार आरोपी प्रदीप कुमार से खरीद कर लाया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें