फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से बुुजुर्ग महिला की मौत, 11 नए मरीजों की पुष्टि

विज्ञापन
अंबाला छावनी के संत निवासी में वैक्सीन लगवाती युवती - फोटो : Ambala
विज्ञापन
अंबाला सिटी। मंगलवार को जिला में केवल 11 नए लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है मगर एक बुजुर्ग महिला ने दम तोड़ दिया। साथ ही 12 मरीज ठीक भी हुए। अभी तक कुल 40 हजार 597 लोगों में कोरोना की पुष्टि हो चुकी है, जबकि39 हजार 761 लोग कोरोना को हराकर स्वस्थ हो गए हैं। जिले में अब केवल 295 ही सक्रिय मामले रह गए हैं। वहीं दूसरी ओर 74 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने कोरोना के कारण दम तोड़ दिया है। यह महिला बराड़ा की रहने वाली थी और उन्हें बाईपेप सपोर्ट पर रखा गया था, मगर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों को अभी भी स्वयं का बचाव रखने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन

यहां मिले संक्रमित
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार अंबाला सिटी से 6, अंबाला कैंट से 2, चौड़मस्तपुर से 2, नारायणगढ़ से 1 मरीज में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। वहीं राहत की बात यह है कि शहजादपुर, बराड़ा और मुलाना से एक भी संक्रमित मरीज की पुष्टि नहीं हुई है। जो लोग सोमवार को संक्रमित मिले हैं। उसमें 1 सरकारी कर्मचारी व 12 से 18 उम्र के बीच के 3 बच्चे भी संक्रमित मिले हैं।
यह है अस्पताल की स्थिति
अस्पताल में अब केवल 13 मरीज ही उपचार करवा रहे हैं। इसमें भी 9 प्राइवेट अस्पताल में दाखिल है तो 4 का सरकारी अस्पताल में उपचार चल रहा है। इनमें से केवल 1 ऑक्सीजन सपोर्ट पर है। इन सभी मरीजों पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से विशेष रूप से निगरानी रखी जा रही है। इससे कि मरीज जल्द से जल्द कोरोना से स्वस्थ हो सकें।
विज्ञापन

यह है टीकाकरण की स्थिति
कोविन पोर्टल के अनुसार स्वास्थ्य विभाग की ओर से मंगलवार को 2 हजार 922 लोगों को कोरोना से बचाव टीका लगाया गया है। इसके अलावा 265 लोगों को बूस्टर डोज लगाई गई है। विभाग अभी तक कुल 19 लाख 95 हजार 937 कोरोना से बचाव की डोज लगा चुका है। इसमें 10 लाख 23 हजार 128 पहली डोज तो 9 लाख 60 हजार 13 दूसरी डोज शामिल है। वहीं विभाग की ओर से 12 हजार 736 कुल कोरोना से बचाव की बूस्टर डोज लग चुकी है।
कोरोना के नए मामलों में कमी आ रही है। परंतु इस समय लोगों को स्वयं ही कोरोना से बचाव रखना है। सभी लोग अभी मास्क का इस्तेमाल जारी रखें और कोविड नियमों का पालन जरूर करें।
विज्ञापन

- डॉ. कुलदीप सिंह, सीएमओ, अंबाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें