अंबाला। संपत्ति कर की बकाया राशि वसूले के लिए अब परिषद सख्त हो गया है। सोमवार से बड़े बकायेदारों के खिलाफ सीलिंग की कार्रवाई की जाएगी।
नगर परिषद सचिव राजेश ने बताया कि संपत्ति कर की बकाया वसूली के लिए करीब 250 बकायेदारों की सूची तैयार की गई है। इनसे करीब 4.5 करोड़ रुपये के टैक्स की वसूली की जानी है। उन्होंने बताया कि इन सभी बकायादारों को पहले कई बार नोटिस देते हुए टैक्स जमा करवाने के लिए कहा गया लेकिन ज्यादातर लोगों ने टैक्स जमा नहीं किए हैं। इन लोगों को छूट भी दी गई पर नतीजा सिफर रहा।
उन्होंने बताया कि अब परिषद ने इन बकायेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का मन बना लिया है। इसके तहत सीलिंग की कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि यह प्रक्रिया अब तब तक जारी रहेगी। जब तक सभी बकायेदार संपत्ति कर जमा नहीं करवा देते हैं।