फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैडमिंटन में सौरभ व अद्वितीय भारती रहे प्रथम, टेबल टेनिस में अरविंद ने बाजी मारी

विज्ञापन
Saurabh and Unique Bharti were the first in badminton, Arvind won in table tennis - फोटो : Ambala
विज्ञापन
अंबाला। भारत विकास परिषद नगर शाखा के सांस्कृतिक पखवाड़ा के अंतर्गत क्लब में टेबल टेनिस एवं बैडमिंटन के टूर्नामेंट करवाए गए। इसमें परिषद परिवार के सभी उम्र वर्ग के सदस्यों ने भाग लिया। पुरुषों की बैडमिंटन प्रतियोगिता 2 श्रेणियों में करवाई गई। 14 वर्ष से अधिक पुरुष वर्ग में डॉ. सौरभ गुप्ता एवं अद्वितीय भारती प्रथम, अजय भारती एवं अरविंद कौशिक द्वितीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन

महिला वर्ग में रीना कौशिक एवं रेनू वालिया प्रथम स्थान, साक्षी अग्रवाल एवं निष्ठा द्वितीय स्थान पर रही। 14 वर्ष से कम आयु ग्रुप लड़कों की प्रतियोगिता में अर्णव कौशिक प्रथम एवं शाश्वत गुप्ता द्वितीय स्थान पर रहे। लड़कियों की प्रतियोगिता में अद्विती भारती प्रथम स्थान पर एवं लक्ष्य गुप्ता द्वितीय स्थान पर रही। इसी प्रकार टेबल टेनिस प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में अरविंद कौशिक प्रथम एवं कपिल शर्मा द्वितीय स्थान पर रहे।
महिला वर्ग में रीना कौशिक प्रथम एवं डॉ अंजली द्वितीय स्थान पर रही। बच्चों में अर्णव कौशिक प्रथम एवं शाश्वत गुप्ता द्वितीय स्थान पर रहे। प्रतियोगिता में विजेताओं के अतिरिक्त सीए सुनीत गुप्ता, सीए रोहित गुप्ता, राजेश बंसल, वीरेंद्र वालिया, रवि नरूला, अर्पण गोयल, किरण नरूला, शालिनी गुप्ता, शिवानी बंसल, डॉ. शुभम अग्रवाल आदि सदस्यों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें