फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कों के जाल और काटे गए प्लॉट उखाड़े

विज्ञापन
गावं दुखेडी में काटी गई अवैध कालोनी को जेसीबी की सहायता से हटाते जिला नगर योजनाकार के दस्ता - फोटो : Ambala
विज्ञापन
जिला योजनाकार की टीम ने एक एकड़ भूमि पर काटी गई अवैध कॉलोनी में बने चार सड़कों के जाल और यहां काटे गए प्लॉटों की नींवों को पुलिस बल की मौजूदगी में उखाड़ा। मंगलवार को जिला नगर योजनाकार की टीम दल बल के साथ गांव दुखेड़ी में दलेर सिंह, गुरचरण सिंह व गुरमुख सिंह द्वारा लगभग एक एकड़ में काटी गई अवैध कॉलोनी में पहुंची। इस दौरान कार्रवाई के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट सिमरन सिंह (उपमंडल अधिकारी सिंचाई विभाग), जिला नगर योजनाकार सविता जिंदल, कनिष्ठ अभियंता जगमेल सिंह और भारी पुलिस दल नजर आया।
विज्ञापन

जिला नगर योजनाकार सविता जिंदल ने कहा कि भू मालिक और प्रापर्टी डीलर लोगों को कॉलोनी के रेगुलर होने का झांसा देकर प्लॉट बेच रहे हैं। उन्होंने लोगों से अनुरोध किया कि वे किसी भी झांसे में न आएं और इन अवैध कॉलोनियों में प्लॉट खरीदने से बचें। उन्होंने बताया कि अवैध कॉलोनियों और अवैध निर्माणों के खिलाफ आगे भी विभागीय कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें