फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले से बिकी जमीन को दोबारा बेचा, 6 लाख 20 हजार की धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
एक जमीन को दो लोगों को बेचने के मामले हुई धोखाधड़ी में पीड़ित ने थाना नारायणगढ़ में दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना नारायणगढ़ पुलिस को दी शिकायत में कमालदीन ने बताया कि वह गांव जसवंतगढ़ जिला पंचकूला का निवासी है। उसके पास अकबर खान निवासी गांव टंडारडु जिला पंचकूला उसके पास गत 21 सितंबर को आया था। उसने गांव रतौर में 8 कनाल जमीन ठीक रेट पर मिलने की बात कही थी और साथ ही ब्याना करवाने का भी कहा था। इसके बाद वह अकबर खान के साथ गांव रतौर आया। जहां पर काका राम निवासी गांव रतौर ने बताया कि उनका बैंक पंजोखरा से लोन है उसे उन्होंने उतारना है और जो स्टे लगी है वह भी हट जाएगी। इसके बाद उन्होंने बयाना दर्ज करवा दिया और रुपये भी दे दिए। बाद में उन्हें पता चला कि इन्हीं नंबरों का ब्याना जरनैल सिंह गांव टगरा हंसुवा जिला पंचकूला के साथ भी करवाया हुआ है। इस तरह अकबर खान ने उसके साथ 6 लाख 20 हजार रुपये की धोखाधड़ी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें