पटियाला से दिल्ली जा रहे एक युवक का बस में से लेपटॉप चोरी हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना पड़ाव पुलिस को दी शिकायत में इंद्रस आर्यन रिशि ने बताया कि वह गांव भगवानपुरा जिला संगरूर पंजाब का निवासी है और 22 मार्च को वह अपने दोस्त अंगदवीर सिंह के साथ पटियाला से दिल्ली जाने के लिए पीआरटीसी बस में बैठकर जा रहा था। पीड़ित के अनुसार उसके पास एक बैग था। इस बैग में लेपटॉप था जोकि उसने इस बैग को बस में बने रैक में रखा था। जैसे ही बस अंबाला कैंट बस स्टैंड पहुंची तो एक युवक बस में सवार हुआ और उसकी सीट के बगल में खड़ा हो गया। जैसे ही बस चली तो वह युवक बस से निचे उतर गया और उसके लेपटॉप के बैग को चोरी कर ले गया। इसके बाद से ही वह लेपटॉप को अपने स्तर पर तलाश करते रहे, लेकिन लेपटॉप नहीं मिला। इस शिकायत के बाद रविवार को थाना पडाव पुलिस ने आरोपी के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।