फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजीकृत विद्यार्थी को मिले वाईफाई की सुविधा

विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान जानकारी हासिल करते हुए उपायुक्त सचिन गुप्ता। - फोटो : Ambala
विज्ञापन
उपायुक्त विक्रम सिंह ने शनिवार को श्री गुरु गोबिंद सिंह लाइब्रेरी का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने लाइब्रेरी की व्यवस्थाएं जांचीं। उन्होंने लाइब्रेरियन नीतू भाटिया से इस बारे में जानकारी ली। नीतू भाटिया ने कहा कि उन्होंने लाइट और पेयजल की व्यवस्था करने के जो निर्देश दिए थे, उन्हें दुरुस्त कर दिया गया है। लाइब्रेरी में शौचालय की सफाई के साथ-साथ वाईफाई भी लगवा दिया गया है।
विज्ञापन

दरअसल उपायुक्त विक्रम सिंह ने पिछले दिनों लाइब्रेरी का दौरा किया था। इस दौरान यहां विद्यार्थियों ने लाइट, पानी, शौचालय और वाईफाई से संबंधित समस्याएं बताई थीं। उन्हीं की जांच के लिए शनिवार को उपायुक्त ने फिर से लाइब्रेरी का दौरा किया। उन्होंने यहां तैनात लाइब्रेरियन नीतू को कहा कि जो विद्यार्थी वाईफाई के लिए रजिस्ट्रड करता है, उसे वाईफाई की सुविधा उपलब्ध करवाई जाए। लाईब्रेरियन नीतू भाटिया ने बताया कि यहां प्रतिदिन 100 से 150 के बीच विद्यार्थी पढ़ाई करने आते हैं।
लाइब्रेरी में 14107 पुस्तकें उपलब्ध हैं, जिसमें जीके, पॉलिटिकल, हिस्ट्री, प्रतिस्पर्धा संबंधी पुस्तकों के साथ-साथ न्यूज पेपर भी उपलब्ध है। अब यहां विद्यार्थियों की रुचि अनुसार इसी सप्ताह नई पुस्तकें भी उपलब्ध होंगी, जोकि हिंदी व अंग्रेजी में होंगी। इस दौरान उपायुक्त ने सिविल सर्विस मेन परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थी सिद्धार्थ से भी बातचीत की। उपायुक्त ने कहा कि वह नियमित पढ़ाई करे व मानक पुस्तकों का अध्ययन कर अपने लक्ष्य को हासिल करे।
विज्ञापन

विद्यार्थी बोले- समस्या का हो चुका समाधान
लाइब्रेरी में नियमित रूप से पढ़ाई करने आ रहे गांव कुर्बान पुर निवासी अमनदीप सिंह ने उपायुक्त को बताया कि वह एग्रीकल्चर फील्ड ऑफिसर के पद की परीक्षा की तैयारी कर रहा है। यहां उसे अच्छा माहौल मिल रहा है। इसी प्रकार सेक्टर-10 निवासी गरिमा व अन्य विद्यार्थी शिल्पी, मुस्कान, आशिमा व दीपक ने बताया कि लाइब्रेरी में जो समस्याएं थीं, उनका निदान हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें