फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: डेढ़ घंटे तक बरसे बादल, गर्मी और उमस से मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। लंबे समय से उमस और भीषण गर्मी झेल रहे लोगों को बड़ी राहत मिली है। जिले में सोमवार को हुई 12.3 मिलीमीटर बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया। सुबह से आसमान में छाए घने बादलों ने धूप नहीं निकलने दी जिससे तपिश महसूस नहीं हुई।
विज्ञापन

सुबह करीब 11 बजे अचानक तेज बारिश का दौर शुरू हुआ, जो करीब डेढ़ घंटे तक चला। इस बारिश के बाद ठंडी हवाएं चलने लगीं और इलाके में ठंडक घुल गई। बारिश का सीधा असर दिन और रात के तापमान पर देखने को मिला। दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 3.8 डिग्री सेल्सियस नीचे गिरकर 30 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें