फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: वृंदावन और मथुरा के लिए एसी बस सेवा की शुरुआत

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। कान्हा के भक्तों की सुविधा के लिए अंबाला से पहली बार वृंदावन और मथुरा के लिए सीधी वातानुकूलित बस सेवा की शुरुआत की गई है। सोमवार को इस विशेष एसी बस सेवा का शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन

पहले ही दिन कान्हा के दर्शनों के लिए जाने वाले यात्रियों और श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला और बस में यात्रियों की भीड़ देखने को मिली। यह नई बस सेवा छावनी बस अड्डा से प्रतिदिन सुबह साढ़े पांच बजे भक्तों को लेकर वृंदावन व मथुरा के लिए रवाना हो रही है।
मार्ग की बात करें तो यह वातानुकूलित बस छावनी से चलने के बाद दिल्ली, वल्लभगढ़ और पलवल होते हुए आगे बढ़ेगी। करीब 395 किलोमीटर का सफर तय करके यह बस नौ घंटे में दिन के ढाई बजे श्रद्धालुओं को वृंदावन और मथुरा पहुंचा रही है।
विज्ञापन

प्रति यात्री किराया 596 रुपये : अंबाला से वृंदावन-मथुरा तक का प्रति यात्री किराया केवल 596 रुपये निर्धारित है जिससे आम जनता भी आसानी से कान्हा के दर्शन कर सकेगी। मथुरा-वृंदावन पहुंचने के बाद भक्तों को दर्शन और भ्रमण का पर्याप्त समय देने के लिए यह बस उसी दिन रात नौ बजे वापसी का सफर शुरू करती है। वापसी में रातभर की यात्रा तय करते हुए यह बस अगले दिन सुबह छह बजे दोबारा छावनी बस स्टैंड पहुंच रही है। सीधी बस सेवा से बुजुर्गों और परिवारों के लिए बांके बिहारी के चरणों में हाजिरी लगाना सुगम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें