फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले भर में तुलसी पूजा पर हुए कार्यक्रम

विज्ञापन
विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के सदस्य तुलसी पूजन करते हुए। - फोटो : Ambala
विज्ञापन
अंबाला। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल अंबाला द्वारा जिले भर में तुलसी पूजन और यज्ञ के कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसमें नारायणगढ़ में 1500 की संख्या में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पथ संचलन किया। उसके बाद तुलसी पूजन का कार्यक्रम किया गया।
विज्ञापन

इसी कड़ी में अंबाला प्रखंड की ओर से गायत्री मंदिर में 150 संख्या में लोग पहुंचे। इसमें विशेष तौर पर पार्षद नगर निगम संदीप सचदेवा एडवोकेट मनी आनंद और संजीव गोयल टोनी उपस्थित रहे। बलदेव नगर प्रखंड की ओर से भगवान परशुराम गोशाला गांव खतौली में 1500 की संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। गौशाला के कार्यक्रम में देशभक्ति की झांकियां प्रस्तुत की गई। इससे सभी कार्यकर्ता देशभक्ति की भावना में और प्रोत होकर झूमने और नाचने लगे। बलदेव नगर प्रखंड का कार्यक्रम काफी आकर्षक रहा। इस कार्यक्रम में भाजपा के प्रांत प्रवक्ता डॉक्टर संजय शर्मा भी उपस्थित रहे। इसी तरह गांव कालपी में चार सौ की संख्या में त्रिशूल दीक्षा का कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में सभी ने बहुत से उत्साह से पूजा अर्चना की। इसमें जय श्रीराम के जयघोष, वंदे मातरम, भारत माता की जय, जय घोष बहुत ही जोर शोर से लगाए गए। जिले के विभिन्न कार्यक्रमों में नायब सिंह, सुशील, विकास विश्नोई, रमेश जोशी, समीर गुप्ता, अजब सिंह राणा, भानु प्रताप सिंह, सतनाम, उमेद सिंह राणा, राकेश खन्ना, आनंद प्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें