फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुधार अभियान के तहत नशा तस्करों पर नकेल कसेगी पुलिस

विज्ञापन
नशे के विरूद्ध सुधार अभियान के दौरान आयोजित गोष्ठी में मौजूद एसपी जशनदीप सिंह रंधावा व मौजूद पुल? - फोटो : Ambala
विज्ञापन
नशे की रोकथाम के लिए मंगलवार को एसपी जश्नदीप सिंह रंधावा ने सुधार अभियान का आरंभ किया। इस दौरान उन्होंने हेल्पलाइन नंबर 7419112112 भी जारी किया। पुलिस अधीक्षक ने गोष्ठी में कहा कि अगर हम नशे के विरुद्ध अभी नहीं जागे तो नशा भविष्य में हमारे नागरिकों विशेषकर युवा वर्ग को अपने आगोश में ले लेगा। उन्होंने कहा कि नशा दिमाग पर असर डालता है जो मनुष्य की मानसिक व शारीरिक क्षमता को समाप्त कर देता है। इस कारण नशा करने वाला व्यक्ति इस नशे की दलदल से बाहर ही नहीं निकल पाता।
विज्ञापन

इस दौरान जश्नदीप सिंह ने कहा कि जो व्यक्ति नशे की दलदल में फंसा हुआ है। उसकी पहचान कर उसे नशा मुक्ति केंद्र, खेलकूद प्रतियोगिता, चिकित्सा सहायता के माध्यम से नशा छुड़वाने में मदद करें। गोष्ठी में उपपुलिस अधीक्षक छावनी रामकुमार, सभी प्रबंधक थाना और धार्मिक व सामाजिक संस्थाओें के सदस्यों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें