फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप गाड़ी ने कांवड़ियों को मारी टक्कर, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। महिंद्रा पिकअप गाड़ी ने हरिद्वार से जल लेकर बाइक पर फिरोजपुर जा रहे दो दोस्तों को टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को अंबाला शहर के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां एक कावड़िए की मौत हो गई और गंभीर रूप से घायल दूसरे युवक को चिकित्सकों ने चंडीगढ़ रैफर कर दिया। पुलिस ने घायल की शिकायत पर गाड़ी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पंजाब के जिला फिरोजपुर के गांव तलवंडी के रहने वाले दिवांशु मंगला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह तलवड़ी में आढ़त की दुकान करता है। वह अपने दोस्त विकास कुमार के साथ बाइक पर हरिद्वार से कावड़ लेने गया था। घर लौटते समय अंबाला में महिंद्रा पिकअप गाड़ी के चालक ने उनकी टक्कर को टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद अन्य कावड़ियों ने उन्हें अंबाला शहर के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। जहां पर उपचार के दौरान विकास कुमार की मौत हो गई है। पुलिस ने घायल दिवांशु की शिकायत पर आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें