फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीनी विवाद को लेकर चली गोली में एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
शहजादपुर (अंबाला)। गांव कड़ासन में एक प्लाट को लेकर शुक्रवार को दो पक्ष आपस में भिड़ गए। बात इतनी बढ़ गई कि एक पक्ष ने गोली चला दी। इसमें पंचकूला के शाहपुर का निवासी कुलदीप घायल हो गया। चिकित्सकों ने उसे पंचकूला अस्पताल रेफर कर दिया। उधर, हमलावर पक्ष के लोग पुलिस के पहुंचने से पहले फरार हो गए।
विज्ञापन

घटना के संबंध में पवन कुमार ने बताया कि करीब चार मरले यह जमीन उनके भाई गुरनाम सिंह की है। इसे उन्होंने करीब 30 वर्ष पूर्व गांव के अलॉटियों से खरीदी थी। इस जमीन पर 1990 के दशक में पंचायत ने केस कर दिया। यह केस नारायणगढ़ सब डिवीजन में चला और केस उन्होंने जीत लिया। इसके बाद 2016 में दोबारा फिर इस जमीन पर गांव के ही एक गोंदी परिवार ने केस कर दिया था। 26 अगस्त 2021 को उन्होंने फिर केस जीत लिया।
अब वह इस पर अपना मकान बनाने को लेकर थाना शहजादपुर में 28 अगस्त को पहुंचे। जहां आपसी समझौता भी हो गया लेकिन जब यहां जेसीबी मशीन लेकर नींव खोदने की तैयारी की तो दूसरे पक्ष ने उन पर हमला कर दिया। उनकी चलाई गोली से रिश्तेदार कुलदीप घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही शहजादपुर पुलिस व सीआईए नारायणगढ़ की टीम मौके पर पहुंची लेकिन तब तक हमलावर फरार हो चुके थे।
विज्ञापन

इस बारे में थाना प्रभारी शहजादपुर जसवंत सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि गांव कड़ासन में गोली चली है। वह फोर्स के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे जहां उन्हें गोलियों के 5 से 6 खोल भी मिले हैं । झगड़ा जमीनी विवाद का है। इसमें गुरनाम सिंह की जमीन पर एक पक्ष कब्जा करने की कोशिश कर रहा था। गुरनाम सिंह पक्ष के एक व्यक्ति को पैर में गोली लगी है। गुरनाम सिंह के बेटे के ब्यान पर एक दर्जन भर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें