अंबाला। फौजी के बेटे को नौकरी लगवाने का झांसा देकर पिता पुत्र व अन्य व्यक्ति ने करीब डेढ़ लाख रुपये ठग लिए। आरोपियों ने पीड़ित से सभी दस्तावेज भी ले लिए। इसके बाद पीड़ित को नौकरी लगवाने का लेटर भी दिया गया। जब लेटर की जांच की तो वह झूठा निकला। इसके बाद जब पीड़ित ने अपने रुपये वापस मांगे तो उसके साथ धक्का मुक्की व गाली गलौज की तथा रुपये देने से मना कर दिया। इसके बाद पीड़ित ने एसपी को शिकायत दी। शिकायत के बाद इस मामले में महेश नगर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया।
दयाल बाग निवासी महिला बलजीत कौर ने एसपी को शिकायत दी कि वह फौजी की पत्नी है और जितेंद्र सिंह निवासी वशिष्ठ नगर व भूपिंद्र सिंह जीरकपुर निवासी दोनों ने मिलकर उसके पुत्र हरप्रीत सिंह की नौकरी लगवाने के लिए उससे डेढ़ लाख रुपये ले लिए साथ ही हरप्रीत सिंह के सभी जरूरी दस्तावेज भी ले लिए। आरोपियों ने एक नकली नियुक्ति पत्र थमा दिया। जब उसकी जांच की तो वह लेटर झूठा निकला। इसके बाद जब आरोपियों से रुपये व दस्तावेज मांगे तो उन्होंने उनके साथ धक्का-मुक्की और गाली-गलौज की।