फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द सुधरेगी जर्जर स्कूलों की स्थिति, शिक्षा निदेशालय ने मांगी सूची

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। जल्द ही राजकीय स्कूलों की स्थित सुधर जाएगी। शिक्षा निदेशालय ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र लिखते हुए जर्जर हो चुके स्कूलों के कमरों की रिपोर्ट मांगी है। इस रिपोर्ट को जिला शिक्षा अधिकारी, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी और डीपीसी द्वारा 25 सितंबर तक शिक्षा निदेशालय में जमा करवाना है।
विज्ञापन

पत्र के जारी होने से पहले ही जिला शिक्षा विभाग की ओर से जर्जर भवनों की सूची बनाने का कार्य शुरू कर दिया गया था। अब 25 सितंबर तक रिपोर्ट भेजने के बाद शिक्षा निदेशालय की ओर से जर्जर भवनों के स्थान पर नए भवनों का निर्माण करने को लेकर उम्मीद जग गई है।
बता दें कि जिले के 65 स्कूलों ने 175 कमरों के जर्जर होने की रिपोर्ट स्कूलों द्वारा जिला शिक्षा विभाग के पास जमा करवाई है। जिसे शिक्षा विभाग द्वारा आगे भेजा जाएगा।
विज्ञापन

राजकीय स्कूल शाहपुर स्कूल की गिर गई थी गैलरी, मॉडल टाउन स्कूल का पूरा भवन ही जर्जर
पिछले दिनों राजकीय स्कूल शाहपुर में बनी गैलरी की छत गिर गई थी। गनीमत यह रही कि उस दौरान स्कूल में कोई भी बच्चा नहीं था। अन्यथा कोई बड़ा हादसा हो सकता था। इसके अलावा राजकीय स्कूल मॉडल टाउन का का भवन पूरी तरह से जर्जर हो चुका है।
इसी कारण प्राचार्य ने अपने कार्यालय समेत सभी कक्षाओं को स्कूल परिसर में स्थित अन्य भवन में शिफ्ट कर दिया था, जिससे कि कोई हादसा न हो। इसके अलावा जिले में बहुत से ऐसे स्कूल है। जिनकी स्थिति बद से बदतर है। अब ऐसे स्कूलों के ठीक होने की नई उम्मीद जग गई है।
विज्ञापन

शिक्षा निदेशालय ने पत्र जारी करते हुए जर्जर भवनों की सूची मांगी है। निश्चित तिथि से पूर्व यह सूची निदेशालय को जमा करवा दी जाएगी।
- सुधीर कालड़ा, डीपीसी, अंबाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें