फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के अगले ही दिन गहने व नकदी लेकर फुर्र हुई दुल्हन

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव गोला से नई नवेली दुल्हन शादी के अगले दिन ही ससुराल से गायब हो गई। दुल्हन अपने साथ गहने व नकदी भी ले गई। अभी परिजन रीति-रिवाज पूरे करने में ही जुटे हुए थे कि उन्हें बड़ा झटका लगा। इससे सभी चिंतित व परेशान हैं। दुल्हन के पति ने पुलिस को शिकायत सौंपी है। इसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

पीड़ित मनदीप कुमार निवासी गोला ने बताया कि उसकी शादी 29 नवंबर को सम्मसपुर करनाल निवासी युवती के साथ हिंदू रीति रिवाज से हुई थी। बरात की वापसी रात करीब दस बजे हुई। पत्नी के साथ उसके दो भाई भी थे, जोकि अगले दिन वहां से चले गए। मनदीप ने बताया कि अभी उसका परिवार शादी के रीति-रिवाज पूरा करने में लगा हुआ था कि बुधवार शाम 6 बजे उसकी पत्नी बिना किसी को बताए घर से चली गई। आरोप है कि वह अपने साथ दूल्हे का मोबाइल, जेवर और नकदी लेकर फरार हो गई। दुल्हन के जाने से ससुराल पक्ष काफी परेशान है। वहीं कलालटी चौकी इंचार्ज बलकार सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। विवाहिता के मोबाइल नंबर की लोकेशन पता करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें