फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंबरदारों ने अर्धनग्न होकर उपायुक्त कार्यालय पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। 1 अप्रैल को कालका से शुरू हुई नंबरदार एसोसिएशन की शांति आक्रोश पदयात्रा का शुक्रवार को अंबाला में स्वागत हुआ। इस दौरान नंबरदारों ने अर्धनग्न होकर प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम सुपरिंटेंडेंट के माध्यम से ज्ञापन सौंपते हुए अपनी मांगों को रखा।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष जिले सिंह ने कहा कि सरकार नंबरदारों के पद समाप्त करना चाहती है। 60 से 75 उम्र के नंबरदारों का गलत तरीके से मेडिकल करवाया जा रहा है जो गलत है। उन्होंने बताया कि 75 वर्ष से अधिक उम्र के नंबरदारों को सेवानिवृत्त कर दिया है और 60 से 75 वर्ष तक के नंबरदारों का मेडिकल फिटनेस प्रमाणपत्र जरूरी कर दिया गया है। मेडिकल के दौरान 75 वर्ष तक के उम्र के नंबरदारों के कपड़े उतरवाकर उनका मेडिकल किया जा रहा है जो निंदनीय है। इसके विरोध में आक्रोश पदयात्रा निकाली जा रही है। उन्होंने कहा अगर सरकार उनकी मांगों को नहीं मानती है और अपना निर्णय नहीं बदलती है तो प्रदेशभर के नंबरदार बड़ा आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें