फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ऑफिस बराड़ा में कार्यरत महिला से बाइक सवार ने झपटा पर्स

विज्ञापन
विज्ञापन
मुलाना। टंगैल मार्ग पर मोटरसाइकिल सवार युवक ने एसडीएम ऑफिस बराड़ा में कार्यरत महिला से दिनदहाड़े पर्स छीन लिया। मुलाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। टंगैल गांव की रहने वाली आरती ने शिकायत में बताया कि वह एसडीएम कार्यालय बराड़ा में कार्यरत है। वीरवार को छुट्टी होने के बाद वह मुलाना बाजार में सामान खरीदने आई थी। शाम करीब 6 बजे वह पैदल अपने गांव की ओर जा रही थी तो एक निजी स्कूल के पास मोटरसाइकिल पर सवार एक युवक आया। युवक पहले आगे निकल गया और फिर वापस आया। उसने ऐसा दो तीन बार किया। बाद में मौका देखकर पर्स छीनने के बाद वह फरार हो गया। पर्स में कुछ नकदी, मोबाइल, एटीएम व आधार कार्ड था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें