फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काउंसलिंग के चार दिन बाद भी नहीं हुआ समाधान, पीपीपी की गलतियों ने बढ़ाई छात्रों की परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। मिशन एडमिशन की कड़ी में पॉलीटेक्निक में दाखिले के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया जारी है। चार दिनों से चल रही काउंसलिंग प्रक्रिया में पीपीपी (परिवार पहचान पत्र) को लेकर आ रही दिक्कतों का समाधान अभी तक विभाग नहीं ढूंढ सका है। इस कारण आवेदकों को काउंसलिंग प्रक्रिया में काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। पॉलीटेक्निक में आवेदकों की समस्या दूर करने के लिए हेल्प डेस्क भी स्थापित किए गए हैं, लेकिन पीपीपी की गलतियों को सुधार पाना उनके लिए भी संभव नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

इस कारण आवेदक छात्र कभी नागरिक सुविधा केंद्र तो कभी पॉलीटेक्निक के चक्कर काट रहे हैं। इनमें से बहुत से आवेदक छात्र ऐसे भी है, जिनके पीपीपी में परिवर्तन करने के तीन मौके पूरे हो चुके हैं और अब भी वह गलती नहीं सुधार पा रहे हैं। इस कारण आवेदक छात्रों की परेेशानी बहुत अधिक बढ़ गई है।
1 सिंतबर तक कर सकते हैं काउंसलिंग, 3 को दी जाएगी सीट
जिले में फार्मेसी और इंजीनियरिंग की कुल 905 सीट के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया जारी है। इन 905 सीटों के लिए 1400 के करीब बच्चों का मेरिट लिस्ट में नाम आया था। इसके अगले ही दिन काउंसलिंग प्रक्रिया शुुरू हो गई थी, जोकि ऑनलाइन माध्यम से व पॉलीटेक्निक में आकर काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग ले रहे हैं। काउंसलिंग की प्रक्रिया 1 सिंतबर तक जारी रहेगी। इसके बाद 3 सितंबर को तकनीकी शिक्षा विभाग की ओर से सीट आवंटित की जाएगी। सीट आवंटन की प्रक्रिया के बाद ही पता चल सकेगा कि किस संकाय में कितने छात्रों ने दाखिला लिया है। काउंसलिंग प्रक्रिया के बाद अब आवेदक परिणाम आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

काउंसलिंग प्रक्रिया जारी है। जिन छात्रों ने परिवार पहचान पत्र नहीं बनवाएं है या उनके परिवार पहचान पत्र में गलती है। इसी कारण ही आवेदक छात्रों को दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन

- रविंद्र, प्राचार्य, कल्पना चावला पॉलीटेक्निक, अंबाला सिटी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें