फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम की टीम ने सील की बकाएदार की दुकान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। संपत्ति कर पर कुंडली मारकर बैठे दुकानदारों पर बुधवार को निगम की टीम ने शिकंजा कसा। इस दौरान नगर निगम की टीम ने निगम खजाने में 4 लाख 82 हजार रुपये जमा करवा दिए। बुधवार को निगम की टीम सबसे पहले नदी मोहल्ला स्थित एक फर्नीचर की दुकान पर पहुंची जिसका काफी समय से संपत्ति कर नहीं जमा करवाया गया था। पहले निगम की टीम ने मालिक से बातचीत कर संपत्ति कर जमा करवाने के लिए कहा। लेकिन मालिक ने इस पर कुछ समय मांगा। टीम ने दुकान मालिक की एक नहीं सुनी और सभी को बाहर निकाल कर दुकान पर सील लगा दी।
सील लगती देख दुकान मालिक के हाथ पांव फूल गए। इसके बाद दुकान का मालिक घर गया और निगम की टीम को संपत्ति कर का 2 लाख 39 हजार का चेक थमा दिया। चेक मिलने के बाद निगम की टीम ने सील खोल दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद निगम की टीम अंबा मार्केट स्थित दो दुकानों पर पहुंची यहां भी दोनों दुकानदारों ने निगम की टीम को कुल 2 लाख 43 हजार का चेक देते हुए दुकान पर सील लगने से बचा लिया। टीम की अगुवाई कर रहे टैक्स ब्रांच के अधिकारी बलबीर सिंह ने बताया कि नगर निगम आयुक्त के आदेशों के बाद संपत्तिकर की कार्रवाई को अंजाम दिया गया। आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें