फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली पर 21 घरों में मां लक्ष्मी स्वरूप कन्या का हुआ आगमन, परिवार ने मनाई खुशियां

विज्ञापन
अशमी अपनी नवजात बेटी के साथ। - फोटो : Ambala
विज्ञापन
दिवाली के खुशी भरे माहौल के बीच ट्विनसिटी के नागरिक अस्पतालों में 21 कन्याओं के जन्म से परिवार की खुशियां दोगुनी हो गई। परिवार ने लक्ष्मी स्वरूप कन्याओं के जन्म पर एक दूसरे को मिठाई खिलाते हुए खुशी जाहिर की। इनमें शहर नागरिक अस्पताल में 14 और छावनी के नागरिक अस्पताल में 7 कन्याओं ने जन्म लिया। इसके अलावा निजी अस्पतालों में भी कन्याओं ने जन्म लिया है। कन्याओं के जन्म पर परिवार ने लक्ष्मी स्वरूप कन्याओं का स्वागत किया।
विज्ञापन

सेक्टर 9 की निवासी रिंकी ने बेटी को जन्म दिया है। बेटी के जन्म पर उन्होंने खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि दिवाली के दिन बेटी के जन्म से वह व उनका परिवार बहुत खुश है।
कालाअंब से आई अशमी ने भी दिवाली वाले दिन लक्ष्मी स्वरूप कन्या को जन्म दिया है। उनके परिवार सदस्यों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाते हुए दिवाली व कन्या जन्म के पर्व को मनाया।
विज्ञापन

चौड़मस्तपुर से आई जीतो देवी ने भी लक्ष्मी स्वरूप कन्या को जन्म दिया है। परिवार भी बेटी के जन्म पर फूला नहीं समा रहा है। उन्होंने अस्पताल में मिठाई खिलाते हुए इस पर्व को मनाया।
सद्दोपुर की पिंकी ने भी खुशियों के त्योहार दिवाली पर बेटी को जन्म दिया। मां पिंकी ने भी बेटी के जन्म पर खुशी जाहिर की और बेटी के जन्म पर परिवार को बधाई दी और बधाई ली।
कैंट के बब्याल निवासी नेहा ने बेटी को जन्म दिया है। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी उनके पास एक बेटी है। वह बेटी के जन्म पर बहुत खुश है। जच्चा-बच्चा को छुट्टी मिल गई है।

नेहा अपनी नवजात बेटी के साथ।- फोटो : Ambala

रिंकी अपनी नवजात बेटी के साथ।- फोटो : Ambala

ीतो देवी अपनी नवजात बेटी के साथ।- फोटो : Ambala

पिंकी अपनी नवजात बेटी के साथ।- फोटो : Ambala

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें