फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीआई में भर गईं 60 प्रतिशत से अधिक सीटें

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। तीसरे चरण की काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी हो गई है। इसके बाद अब 10 नवंबर से चौथे चरण की काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू की जाएगी। वहीं, राजकीय आईटीआई अंबाला शहर की बात करें तो यहां पर अधिकतर ट्रेड में 60 प्रतिशत से अधिक सीट भर चुकी हैं जबकि बहुत से ट्रेड ऐसे हैं जिनमें इक्का दुक्का सीट ही भर सकी है।
विज्ञापन

दूसरी ओर उम्मीद जताई जा रही है कि चौथी और पांचवीं काउंसलिंग प्रक्रिया में बची हुई खाली सीट भी भर जाएगी। इसके साथ ही निदेशायल कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग हरियाणा ने उन छात्रों को नया मौका दिया है। जिन्होंने अभी आईटीआई में दाखिले के लिए आवेदन नहीं किया है। वह छात्र आईटीआई में दाखिला लेने के लिए 15 नवंबर तक आवेदन कर सकेंगे। जो छात्र 15 नवंबर तक आवेदन करेंगे उन्हें पांचवी काउंसलिंग में भाग लेने का मौका दिया जाएगा।
इस ट्रेड में है इतनी सीट खाली
फीटर में 60 में से 43, कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट 48 में से 37, वेल्डर में 60 में से 36, स्टेनोग्राफर इंग्लिश में 48 में से 35, स्टेनोग्राफर हिंदी में 48 में से 33, मैकेनिक मोटर व्हीकल 48 में से 31, इलेक्ट्रीशियन 40 में से 27, ड्राफ्ट्समैन मैकेनिकल में 40 में से 26, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक 48 में से 26, कारपेंटर में 72 में से 23, कंप्यूटर हार्डवेयर एंड नेटवर्क मेनटेनेंस में 48 में से 23, प्लंबर में 48 में से 23, रेफ्रिजरेशन एंड एयर कंडीशन टेक्नीशियन में 48 में से 18, मैकेनिक डीजल ड्यूल में 24 में से 17, मैकेनिक डीजल में 24 में से 17, कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट में 24 में से 16, इंफॉर्मेशन कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी सिस्टम मैकेनिक में 24 में से 16, टूल एंड डाई मेकर में 24 में से 16, इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक में 24 में से 15, आर्किटेक्चर ड्राफ्ट्समैन में 24 में से 14, मैकेनिस्ट ड्यूल 20 में 13, लिथो ऑफसेट मशीन मिंडर में 40 में से 12, मैकेनिस्ट में 20 में से 12, मैकेनिक कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक अपलांयस में 24 में से 12, पेंटर जनरल में 20 में से 12, वायरमैन में 20 में से 12, प्लास्टिक प्रोसेसिंग ऑपरेटर में 20 में से 10, सोलर टेक्नीशियन इलेक्ट्रिकल में 20 में से 7, फाऊंड्रीमैन में 24 में से 4, प्लास्टिक प्रोसेसिंग ऑपरेटर ड्यूल में 20 में से 4 और फाउंडरमैन ड्यूल में 24 में से तीन सीट भरी हैं।
विज्ञापन

अधिकतर ट्रेड में 60 प्रतिशत से अधिक सीट भर चुकी है। उम्मीद है कि चौथी और पांचवी काउंसलिंग में सभी सीट भर जाएगी। इसके अलावा नए आवेदकों के पास भी दाखिला लेने के लिए आवेदन करने का मौका है।
विज्ञापन

- भूपेंद्र सिंह सांगवान, प्राचार्य, आईटीआई अंबाला सिटी।
---------------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें