Minister Anil Vij could not attend the assembly session due to ill health, watched live on television
- फोटो : Ambala
अंबाला। गृहमंत्री अनिल विज स्वास्थ्य खराब होने के कारण विधानसभा सत्र में शामिल नहीं हो सके। बता दें कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के भाई की अंतिम यात्रा में शामिल होने के बाद मंत्री अनिल विज सीएम के साथ हवाई यात्रा के जरिए वापस आए थे। इसी दौरान उनका ऑक्सीजन लेवल कम हो गया था।
डॉक्टरों के पैनल ने बाद में बताया कि ऐसे मरीज जिनको इस तरह की दिक्कतें हैं उन्हें हवाई यात्रा नहीं करनी चाहिए। क्योंकि 20 हजार से ज्यादा ऊंचाई पर ऑक्सीजन लेवल कम होने से मरीज की जान को खतरा हो सकता है। इसके बाद से ही विज का स्वास्थ्य बिगड़ा हुआ है। दो दिन पहले मंत्री अनिल विज ने नागरिक अस्पताल में अल्ट्रासाउंड और एक्सरे भी करवाया था। वहीं विधानसभा सत्र में नहीं पहुंच पाने के कारण उन्होंने अपने आवास पर पूरा सत्र लाइव देखा। उन्होंने कहा कि मैं विधानसभा का छह बार सदस्य रहा हूं लेकिन पहली बार ऐसा हुआ है जब सत्र के दौरान सदन की कार्रवाई में उपस्थित नहीं हो सका।
डॉक्टरों ने विज को पूरी तरह से आराम करने की सलाह दी हुई है। फिलहाल मंत्री अनिल विज उसी के अनुसार कार्य कर रहे हैं। ऐसे में शनिवार को लगने वाला जनता दरबार भी नहीं लगेगा। बता दें कि विज के जनता दरबार में एक हजार से ज्यादा शिकायतें पहुुंच रही थी।