अंबाला। पंजाब में एक बार फिर किसान आंदोलन की वजह से माहौल गरमा गया है। लुधियाना-अमृतसर और लुधियाना-जम्मू रेलवे ट्रैक पर बैठे किसानों की वजह से शुक्रवार को आधा दर्जन ट्रेनों को बीच रास्ते रद्द कर दिया गया तो कुछ को बदले मार्ग से गंतव्य की तरफ भेजा गया। उत्तर रेलवे सीपीआरओ दीपक कुमार ने बताया कि 20 अगस्त को ट्रेन संख्या 02445 नई दिल्ली-श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा, 02425 नई दिल्ली-जम्मूतवी, 02265 दिल्ली-जम्मूतवी, 02266 जम्मूतवी-दिल्ली सराय रोहिला दूरंतो एक्सप्रेस और ट्रेन नंबर 02426 जम्मूतवी-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस रद्द रही। हालात का जायजा लेने के बाद ट्रेनों को चलाने के संबंध में आगामी फैसला लिया जाएगा।