फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से चार दिन की बजाए पूरा सप्ताह चलेगी कोलकाता-जम्मूतवी स्पेशल ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। कोलकाता-जम्मूतवी स्पेशल एक सितंबर यानी आज से अब रोजाना चलेगी। रेलवे ने आगामी पर्व और ट्रेन में लगातार बढ़ रही भीड़ को देखते हुए यह फैसला लिया है। मंडल वरिष्ठ वाणिज्य अधिकारी हरी मोहन ने बताया कि जम्मूतवी स्पेशल के फेरे चार दिनों से बढ़ाकर अब सप्ताह के सातों दिन कर दिए गए हैं, वहीं एक सितंबर से ट्रेन में कोलकाता रेलवे स्टेशन से एलएचबी बोगियां भी जोड़ी जाएंगी।
विज्ञापन

ट्रेन में सप्ताह के सातों दिन का आरक्षण भी आरंभ हो गया है, वहीं वापसी में भी ट्रेन तीन सितंबर से सप्ताह में चार दिन के बजाए सात दिन चलेगी। ट्रेन नंबर 03151 कोलकाता-जम्मूतवी फिलहाल सप्ताह में सोमवार, मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को ही चला करती थी, जबकि 03152 जम्मूतवी-कोलकाता स्पेशल प्रत्येक सोमवार, बुधवार, गुरुवार और शनिवार को चल रही थी। सप्ताह के अन्य तीन दिन आरक्षण न होने की वजह से हजारों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। कोलकाता से ट्रेन नंबर 03151 संचालन का समय सुबह 11.45 बजे का है। ट्रेन तीसरे दिन रात 1.15 बजे छावनी जंक्शन पहुंचती है, वापसी में ट्रेन नंबर 03152 जम्मूतवी से रात 8.30 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 4.15 बजे छावनी जंक्शन पहुंचती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें