मंगलवार को सोंडा गांव की मार्केट में दो दुकानदारों के बीच झड़प हो गई। झगड़े में दोनों पक्षों के लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। इनमें एक पक्ष के बलराम और उसके पिता हंसराज फर्नीचर का काम करते हैं। उनका कहना है कि दूसरा पक्ष लकड़ी का काम करता है। इस कारण भारी मात्रा में बुरादा उड़कर समस्या पैदा करता है। इसी बात पर कहासुनी हुई और लक्की ने 10 लोग बुलाकर उनके ऊपर हमला कर दिया।
बलराम का कहना है कि लाठी-डंडों और तेजधार से अचानक हुए हमले के दौरान उन्होंने भागकर जान बचाई। जिसमें बलराम के पिता हंसराज को गंभीर चोटें आई हैं। वहीं दूसरे पक्ष के लखविंदर पाल, माता उषा देवी तथा पिता सुखविंदर का कहना है कि बलराम और उसके पिता झगड़ालू किस्म के लोग हैं। अक्सर छोटी-छोटी बातों पर हमारे साथ झगड़ा करते हैं। हमने परेशान होकर अपनी सुरक्षा के लिए कुछ लोग बुलाए थे। लखविंदर पाल का कहना है कि उसके सिर में भी गंभीर चोटें आई हैं। फिलहाल किसी भी पक्ष के खिलाफ मामला दर्ज नहीं हुआ है।