फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसमानी बिजली गिरने की 15 मिनट पहले ही मिलेगी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। अब बिजली गिरने से 15 मिनट पहले ही मोबाइल पर अलर्ट मिल जाएगा। यह सुविधा दामिनी एप पर मिलेगी। इस एप को विज्ञान संस्थान पुणे ने विकसित किया है।
मानसून जहां अपने साथ बारिश लेकर आता है, वहीं उसके साथ बिजली गिरने की संभावना भी होती है। बिजली गिरने के कारण लोगों की मौत भी हो जाती है। जानकारोें के मुताबिक देश में हर साल बिजली गिरने से 200 से ज्यादा लोगों की मौत होती है। बारिश के दौरान क्षेत्र में बिजली गिरेगी या नहीं, इसकी जानकारी देने के लिए मौसम विज्ञान संस्थान पुणे ने दामिनी एप विकसित किया है। इससे बिजली गिरने से 5 से 15 मिनट पहले ही अलर्ट मिल जाएगा। इसके लिए देश के विभिन्न हिस्सों में 48 सेंसर के साथ लाइटनिंग लोकेशन नेटवर्क स्थापित किया गया है। ये नेटवर्क बिजली गिरने व आंधी मार्ग की गति के बारे में सटीक जानकारी देगा और साथ में बिजली गिरने के दौरान उठाए जाने वाले एहतियाती कदम और कुछ सामान्य जानकारी भी एप पर उपलब्ध होगी।
दामिनी बिजली चेतावनी एप्लीकेशन किसानों, नौकरीपेशा, परिवहन और यात्रियों के लिए जीवन की रक्षा करने वाली साबित होगी जो कि समय पर बिजली की चेतावनी देकर जानमाल की क्षति को बचा सकती है। इसे गूगल प्ले स्टोर से अपने एंड्रायॅड मोबाइल में डाउनलोड किया जा सकता है। एप पर नाम, मोबाइल नंबर, पिन कोड, लोकेशन, व्यवसाय रजिस्टर्ड करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दामिनी एप मोबाइल पर आसानी से अपलोड किया जा सकता है। बारिश या मौसम में बदलाव होत ही एप खुद सक्रिय हो जाता है और बिजली गिरने से पहले ही जानकारी एप के माध्यम से दे देता है। अधिक जानकारी के लिए कृषि विज्ञान केंद्र तेपला से संपर्क किया जा सकता है। - डा. अमित सिंह, कृषि मौसम वैज्ञानिक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें