फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु महाराज की पालकी के समक्ष संगत ने नवाया शीश, मांगी सुख-समृद्धि व सेहत

विज्ञापन
तीन दिवसीय समागम की खुशी में पंजोखरा साहिब गुरूद्वारा से नगर कीर्तन निकालने से पहले अरदास करते श? - फोटो : Ambala
विज्ञापन
अंबाला। श्री गुरु ग्रंथ साहिब महाराज जी की छत्रछाया और पांच प्यारों की अगुवाई में सोमवार को गुरुद्वारा श्री पंजोखरा साहिब से नगर कीर्तन का आयोजन किया गया जो नगर की परिक्रमा करने के बाद गुरुद्वारा साहिब पहुंचा। नगर कीर्तन में गुलाब के फूलों से सुशोभित पालकी साहिब आकर्षण का केंद्र रही। नगर कीर्तन में संगत ने गुरु महाराज की पालकी के समक्ष शीश नवाया और गुरु महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन

गुरुद्वारा साहिब प्रबंधक नरिंदर सिंह ने बताया कि आठवें पातशाह श्री गुरु हरकृष्ण साहिब महाराज जी की चरण-छौह प्राप्त धरती श्री पंजोखरा साहिब में तीन दिवसीय समागम सोमवार से शुरू हो गया। महान गुरमत समागम का शुभारंभ 5 फरवरी को श्री अखंड पाठ साहिब महाराज के प्रकाश से किया गया है और 7 फरवरी को सुबह गुरु चरणों में अरदास के बाद श्री अखंड पाठ साहिब संपन्न किए गए। उन्होंने बताया कि सोमवार दोपहर नगर कीर्तन की समाप्ति पर धार्मिक दीवान सजाए गए। वहीं रात के दीवान 8 से 11 बजे तक दीवान सजाए गए। आज यानी 8 फरवरी मंगलवार को पूरा दिन धार्मिक दीवान होंगे और रात को कीर्तन दरबार में पंथ प्रसिद्ध कीर्तनी जत्थे संगत को नामसिमरण करवाएंगे। 9 फरवरी को धार्मिक दीवान और अमृत संचार का आयोजन होगा और शाम 4 बजे तीन दिवसीय समागम संपन्न हो जाएंगे। इस मौके पर प्रधान शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी श्री अमृतसर साहिब के प्रधान एडवोकेट सरदार हरजिंदर सिंह धामी, मीत प्रधान सरदार रघुजीत सिंह विर्क सहित अन्य गणमान्य लोग समागम में शिरकत करेंगे और गुरु महाराज का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें