फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर जिले में खोलेंगे मेडिकल कॉलेज : विज

Tue, 12 Jul 2016 12:55 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो/अंबाला
विज्ञापन
हरियाणा के स्वास्‍थ्य मंत्री अनिल विज - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि हरियाणा को चिकित्सा शिक्षा के हब के रूप में स्थापित करने के उद्देश्य से हर जिले में एक मेडिकल कॉलेज खोला जाएगा। उन्होंने कहा कि पंचकूला, भिवानी और जींद में सरकारी मेडिकल कॉलेज खोलने की प्रक्रिया चल रही है। विज अपने आवास पर स्वास्थ्य सेवाओं में विस्तार के संबंध में भाजपा नेताओं से चर्चा कर रहे थे। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सरकारी मेडिकल कॉलेज के साथ-साथ विभिन्न संस्थाओं और संगठनों के सहयोग से निजी क्षेत्र के मेडिकल कॉलेज स्थापित करने की योजना है। उन्होंने कहा कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सहयोग से कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में मीरी-पीरी मेडिकल कॉलेज स्थापित करवाया जाएगा जबकि सिरसा में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख के सहयोग से मेडिकल कॉलेज स्थापित किया जाएगा। 

विज ने बताया कि करनाल जिला के कुटैल गांव में कल्पना चावला के नाम से मेडिकल यूनिवर्सिटी स्थापित की जा रही है। इसमें एमबीबीएस, एमडी, एमडीएस, पेरामेडिकल और नर्सिंग के भी पोस्ट ग्रेजुएट तक के कार्यक्रम होंगे। जिला रेवाडी के मानेठी में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान स्थापित करने का निर्णय लिया गया है। झज्जर जिला में राष्ट्रीय कैंसर संस्थान का शिलान्यास किया गया है और इसमें अमरीका की एनसीआई की तर्ज पर निर्मित होने वाले 710 बिस्तरों का यह संस्थान तीन वर्ष में तैयार हो जाएगा। इसके अलावा बाढसा में भी नेशनल कार्डियो वेस्कुलर इंस्टीट्यूट स्थापित करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें