फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैप्टन साहब कब तक शहर से बाहर जाएंगी डेयरियां?

Tue, 12 Jul 2016 12:52 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो/अंबाला
विज्ञापन
कैप्टन अभिमन्यु - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कैप्टन साहब कब तक डेयरियां शहर से बाहर जाएंगीं, ये तो बता दो, आपके अफसर तो इस समस्या को बरसों से टरका रहे हैं, आप ही कोई समाधान कर दो। ये मांग डेयरी संचालक प्रेम सागर ने जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु के समक्ष रखी। उन्होंने कहा कि अंबाला शहर में इस वक्त भी 500 डेयरियंा हैं, जिनका गोबर नालियों में बह रहा है और नाले व नालियां इससे जाम पड़ी हैं।
विज्ञापन


जबकि प्रशासन ने डेयरी शिफ्टिंग प्रोजेक्ट के तहत खतौली व कांवला में प्लॉट काटकर डेयरी संचालकों को अलॉट किए हैं। लेकिन डेयर संचालकों ने वहां भी प्लॉट ले लिए और डेयरियां भी शहर से बाहर नहीं निकाली। लिहाजा ये डेयरियां यहां शहर में गंदगी फैला रही हैं और जो डेयरी संचालक शहर से बाहर अपनी डेयरियों को लेकर शिफ्ट हो गए हैं, उनके काम धंधा चौपट सा हो रहा है। उन्होंने कहा कि स्थानीय अफसर कई बार डेयरी संचालकों को नोटिस देकर अपने दायित्वों की इतिश्री कर लेते हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं करता। इसलिए कैप्टन साहब आप तो कम से कम डेयरियां शहर से बाहर निकलवा दो। कैप्टन ने इस बारे में डीसी अंबाला को कार्रवाई के निर्देश दिए।

जनसूचना अधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई के आदेश
वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने पंचायत भवन अंबाला शहर में जिला लोकसंपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए नगर निगम अंबाला के जनसूचना अधिकारी के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के आदेश दिए। 
विज्ञापन

इस बैठक में कैलाशनगर मॉडल टाउन अंबाला शहर के संजीव कुमार ने दवाइयों की फैक्टरी के कारण प्रदूषण व फैक्टरी मालिक द्वारा अनाधिकृत निर्माण की शिकायत रखी थी। सुनवाई के दौरान यह तथ्य सामने आने पर कि सूचना के अधिकार के तहत निगम द्वारा जानकारी उपलब्ध करवाने के लिए शिकायकर्ता को भ्रमित किया गया है, वित्त मंत्री ने निगम के जन सूचना अधिकारी के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने इस शिकायत के संबध में नगर निगम, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड व अन्य संबंधित द्वारा की जाने वाली कार्रवाई की रिपोर्ट आगामी बैठक में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह निर्देश भी दिए कि अधिकारियों की समिति गठित करके पता लगाया जाए कि शहर के रिहायशी क्षेत्रों में चलाई जा रही सूक्ष्म औद्योगिक इकाईयों द्वारा व्यवसायिक सम्पत्ति कर अदा किया जा रहा है अथवा नहीं।

करंट से पीड़ित बच्चे को मिलेगा मुआवजा 
कैप्टन ने बैठक में बिजली के करंट के कारण अपने बेटे की दोनों बाजू कटने पर आर्थिक सहायता की गुहार लेकर आई अंबाला शहर की किरण को निगम से मुआवजा दिलवाने और मुख्यमंत्री राहत कोष से सहायता दिलवाने की त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। 
अंबाला शहर की किरण बैठक में शिकायत लेकर आई थी कि उसके लगभग 12 वर्षीय बेटे सौरभ को बिजली की नीचे लटकी हुई तारों के कारण करंट लगने से उसकी दोनों बाजुएं कटवानी पड़ी। शिकायकर्ता के अनुरोध पर वित्त मंत्री ने उपायुक्त को निर्देश दिए कि वे इस मामले में पूरी जांच करवाकर ढीली तारों के लिए जिम्मेवार कर्मी अथवा अधिकारी की जिम्मेवारी तय करें और नियमानुसार विद्युत निगम से मुआवजा दिलवाने की प्रक्रिया भी आरभ करें। इसके अलावा उन्होंने शिकायतकर्ता को मुख्यमंत्री राहत कोष से सहायता दिलवाने और उसके बेटे सौरभ को कृत्रिम बाजू लगवाने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें