अंबाला। जिला नगर योजनाकार के दस्ते ने अवैध निर्माण पर कार्रवाई की। इस दौरान टीम ने गांव बलाना में काटी गई अवैध कॉलोनी में बनी तीन मिट्टी की सड़कें व तीन डब्ल्यूबीएम सड़क को पूर्णत हटा दिया गया। कार्यवाही के दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट अंजली, जिला नगर योजनाकार सविता जिंदल, कनिष्ठ अभियंता जगमेल और भारी पुलिस दल मौजूद रहा। जिला नगर योजनाकार सविता जिंदल ने बताया कि यह कार्रवाई गुरसंगत, सिमरनजीत सिंह द्वारा लगभग 2.70 एकड़ और सतबीर सिंह द्वारा दो एकड़ में काटी गई कॉलोनी में की गई।
उन्होंने कहा कि भू-मालिक, प्रॉपर्टी डीलर झांसा देकर प्लॉट बेच रहे हैं। उन्होंने लोगों से अनुरोध किया कि इस प्रकार के किसी भी झांसे में न आएं और इन अवैध कॉलोनियों में प्लॉट न खरीदें। उन्होंने बताया कि ऐसी अवैध कालोनियों व निर्माणों के खिलाफ आगे भी विभागीय कार्रवाई जारी रहेगी।