प्रयागराज में पेशी पर ले जाते समय अतीक और अशरफ को गोली मार दी गई थी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके पर ही हमलावरों को भी पकड़ लिया था। इसपर विपक्ष की ओर से उठाए जा रहे सवालों पर ही अनिल विज ने सवाल खड़े किए हैं।
वाह रे विपक्ष.... जब अतीक के बेटे असद और उसके सहयोगी गुलाम का एनकाउंटर हुआ तो विपक्ष ने कहा कि उनको शूट क्यों किया, जिंदा पकड़ा क्यों नहीं और अब जब अतीक और अशरफ को गोली मारी गई और पुलिस वालों ने हमलावरों को पकड़ लिया तो विपक्षी नेता कह रहे हैं की पुलिस ने गोली क्यों नहीं मारी।
विज्ञापन
उक्त बात हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने ट्विट के माध्यम से सांझा की। उन्होंने एक वीडियो में बाइट में विपक्ष पर सवाल भी खड़े किए। गौरतलब है कि प्रयागराज में पेशी पर ले जाते समय अतीक और अशरफ को गोली मार दी गई थी।
पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके पर ही हमलावरों को भी पकड़ लिया था। इससे पहले पुलिस ने अतीक के बेटे असद और उसके सहयोगी गुलाम को भी एनकाउंटर के दौरान मार गिराया था।