फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: सैन्य क्षेत्र में चलती एक्सयूवी कार धूं-धूंकर जल उठी, बाल-बाल बचे दो युवक व महिला बुजुर्ग

Sat, 18 May 2024 06:57 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)

सार

आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट सामने आ रहा है।  दमकल विभाग की गाड़ी ने काबू पाया। 
विज्ञापन
अंबाला में जली कार। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के अंबाला में सैन्य क्षेत्र स्थित चिड़िया लाइन के सामने चलती हुई एक्सयूवी कार में शनिवार दोपहर 4 बजे अचानक आग लग गई। पहले धुंआ निकला तो कार में सवार दो युवक व एक महिला बुजुर्ग उतर गई। देखते ही देखते आग फैलने लगी और धूं-धूं कर जल उठी। सूचना पाकर दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची।

विज्ञापन

विज्ञापन

तब तक कार जलकर खाक हो चुकी थी। करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। उधर, सैन्य क्षेत्र में देखते ही देखते लोगों का जमावड़ा लग गया। इतने में सेना के जवान भी सूचना पाकर मौके पर पहुंचे और इलाका पुलिस ने भी जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें