फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: 'रावण' विवाद में कूदे गृहमंत्री अनिल विज, बोले- कांग्रेस ने अपने अंदर रावण छुपा कर रखा है...

Wed, 30 Nov 2022 01:37 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)

सार

हरियाणा के तेज तरार नेता व मंत्री अनिल विज लगातार अपने विपक्षियों पर हमलावर रहते हैं। वह अपने बयानों को लेकर अकसर सुर्खियों में रहते हैं। 
विज्ञापन
अनिल विज - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात चुनाव में दिए गए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के रावण वाले बयान के बाद भाजपा इस पर लगातार हमलावर नजर आ रही है। भाजपा के तमाम नेता इसपर पलटवार कर कांग्रेस को घेरने में लग गए हैं। इसी कड़ी में रावण विवाद में हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज भी कूद गए हैं।

विज्ञापन


अनिल विज ने ट्वीट कर कहा कि 'रावण को तो श्री राम जी ने युगों पहले मार दिया था परंतु कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान से लगता है कि कांग्रेस ने अपने अंदर रावण को छुपा कर रखा हुआ है तभी उसका असर कांग्रेस में समय-समय पर देखने को मिलता है।' 

विज्ञापन
विज्ञापन


गुजरात में दिया था यह बयान
बता दें कि गुजरात में एक जनसभा को संबोधित करते हुए खरगे ने कहा था, प्रधानमंत्री अपना चेहरा दिखाकर लोगों से मतदान करने के लिए कह रहे हैं, चाहे वह नगरपालिका चुनाव हों या विधानसभा या संसद। क्या आप रावण की तरह 100 सिर वाले हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें