नारायणगढ़। मोबाइल स्नेचिंग के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी मोहित निवासी गांव बाकरपुर जिला अंबाला व साहिल निवासी गांव बाकरपुर वर्तमान पता नजदीक हाई स्कूल पंजलासा थाना नारायणगढ़ को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया। इसके बाद पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
शिकायतकर्ता पीड़ित महिला ने 19 अक्तूबर को थाना नारायणगढ़ में शिकायत दर्ज करवाई कि 19 अक्तूबर को साफ्टवेयर कंप्यूटर सेंटर नारायणगढ़ के पास से बाइक सवार दो अज्ञात लड़कों ने उसका मोबाइल छीन लिया। इस शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद