फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीरज के पैतृक गांव खंडरा में लगेगा सोने के रंग का लेटर बॉक्स, पानीपत में किया स्थापित

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। ओलंपिक में पहला गोल्ड मेडल हासिल करने वाले नीरज चोपड़ा की उपलब्धि पर हरियाणा डाक विभाग में उत्सव का माहौल है। नीरज के प्रति अपने सम्मान व प्रेम को दर्शाने के लिए हरियाणा परिमंडल पानीपत प्रधान डाकघर के मुख्य गेट से लाल रंग का लेटर बॉक्स हटवाकर एक विशेष सोने के रंग का लेटर बॉक्स स्थापित किया गया है, वहीं अब नीरज के गांव खंडरा के डाकघर में सोने के रंग का लेटर बॉक्स स्थापित करने का फैसला किया गया है ताकि आने वाली युवा पीढ़ी इसे देखकर प्रेरित हों और खेलों की तरफ उनका रुझान बढ़े। हरियाणा जरनल चीफ पोस्टमास्टर रंजू प्रसाद ने बताया की नीरज चोपड़ा ने देश के लिए पहला स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा है। आज हर हिंदुस्तानी का सीना गर्व से चौड़ा हो गया है। हर हिंदुस्तानी नाच रहा, झूम रहा व गा रहा है। यह ऐतिहासिक दिन याद रखा जाएगा। यह दिन सभी के लिए गौरव से भरपूर रहेगा। देश के स्टार जेवलिन थ्रोअर खंडरा गांव के नीरज चोपड़ा ने ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतकर देशवासियों का सपना पूरा किया। नीरज ने अपने दमदार खेल के बूते पर देश का गौरव तो बढ़ाया है, साथ ही हरियाणा वासियों का सीना भी गर्व से चौड़ा कर दिया है।
विज्ञापन

75 वीं वर्षगांठ पर डाक विभाग करेगा पौधरोपण
अंबाला। आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर अमृत महोत्सव के तहत डाक विभाग शहीदों की याद में पौधरोपण करेगा। साथ ही पंचकूला में पदयात्रा के माध्यम से लोगों को स्वतंत्रता सेनानियों के बारे में जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें