फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाना लेने जा रहे कार सवार युवक से मारपीट कर सोने की चेन झपटी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। बाहर से खाना लेने जा रहे कार सवार युवक का रास्ता रोककर दो युवकों ने धमकाते हुए मारपीट की और सोने की चेन झपट ली। आरोपी कार का शीशा तोड़कर फरार हो गए। महेश नगर पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना महेश नगर पुलिस को दी शिकायत में विनय वर्मा ने बताया कि वह अग्रसेन नगर छावनी का निवासी है। मंगलवार को वह बाहर से खाना लेने के लिए अपनी कार में जा रहा था। वह टांगरी बाध नजदीक फैलकन अकादमी पर पहुंचा तो एक युवक ने हाथ देकर उसे रुकने का इशारा किया। युवक ने काले रंग के कपड़े पहने थे व मुंह ढका था। तभी दूसरे लड़के ने बाइक को सड़क के बीच में लगा दिया। इसके बाद उस लड़के ने विनय से उसका नाम पूछा। नाम बताने के बाद उसने उससे कहा कि क्या उसका कहीं झगड़ा चल रहा है। मेरे मना करने पर उसने पूछा कि क्या आप का कोई जमीन का केस जीते हो।
मेरे हां कहने पर उसने कहा कि चाहे तू केस जीत गया है पर इस जमीन को भूल जा। यह कहकर उसने विनय का गला दबाते हुए हाथापाई की और कपड़े फाड़ दिए। इसके बाद उसने किसी नुकीली चीज से उसकी गाड़ी का सामने का शीशा तोड़ दिया। आरोपी ने उसके गले से साढ़े तीन तोले की सोने की चैन झपटी और फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें