फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीब बच्चों के प्राइवेट स्कूल में पढ़ने की जगी उम्मीद, 24 अक्तूबर से 134ए के तहत शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। प्राइवेट स्कूल में पढ़ाई का सपना देख रहे गरीब परिवारों के बच्चों के लिए एक नई उम्मीद जग गई है। कोरोनाकाल में 134 ए के तहत दाखिला न होने के कारण बहुत से छात्र प्राइवेट स्कूल में पढ़ाई करने से वंचित रह गए थे। ऐसे में अब शिक्षा निदेशालय ने पत्र जारी करते हुए 24 अक्तूबर से छात्रों से आवेदन मांगे हैं। पूरी प्रक्रिया के बाद ही चयनित छात्रों को 134ए के तहत रिक्त सीटों पर दाखिला दिया जाएगा।
विज्ञापन

इस दौरान दूसरी से लेकर 12वीं कक्षा तक के छात्रों को 134 ए योजना का लाभ मिलेगा। मगर, आवेदन लेने से पूर्व शिक्षा निदेशालय ने सभी प्राइवेट स्कूलों को खाली सीटों का ब्योरा पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश जारी किए हैं। प्राइवेट स्कूलों को यह ब्योरा 17 अक्तूबर तक पोर्टल पर हर हाल में अपलोड करना है। साथ ही शिक्षा निदेशालय की ओर से भी चेतावनी दी गई है कि जो भी प्राइवेट स्कूल 17 अक्तूबर तक पोर्टल पर जानकारी अपलोड नहीं करेगा विभाग की ओर से उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
यह जारी किया गया है शेड्यूल
पत्र के अनुसार प्राइवेट स्कूलों को शनिवार से लेकर 17 अक्तूबर तक पोर्टल पर स्कूल की खाली सीटों से संबंधित ब्योरा अपलोड करना होगा। इस बीच 14 अक्तूबर को विभाग उन सभी स्कूलों को लिस्ट भी जारी करेगा जो विभाग के पास पंजीकृत है। यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद 18 अक्तूबर से लेकर 22 अक्तूबर तक जिलों के बीईओ पंजीकृत स्कूलों द्वारा सही ब्योरा दिया गया है या नहीं इसको सत्यापित करेंगे। इसके बाद 24 अक्तूबर से बच्चों से आवेदन मांगने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। यह प्रक्रिया 7 नवंबर तक जारी रहेगी। विभाग 11 नवंबर तक आवेदनों की जांच करते हुए उन्हें प्रकाशित करेगा। चयनित छात्रों की परीक्षा 14 नवंबर को होगी और 19 नवंबर को विभाग की ओर से परिणाम जारी किया जाएगा। इसके बाद 24 नवंबर को ड्रा निकाला जाएगा। इस ड्रा में चयनित छात्रों को 26 नवंबर से लेकर 8 दिसंबर तक दाखिला लेने का मौका मिलेगा। प्रक्रिया पूरी होने के बाद जो सीट बच जाएंगी उसके लिए ड्रा निकाला जाएगा।
विज्ञापन

134ए के तहत दाखिला प्रक्रिया के लिए पत्र जारी हुआ है। पहले प्राइवेट स्कूल को सीट जारी करने के लिए कहा गया है और फिर 24 से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इससे छात्रों को बहुत अधिक लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

- सुरेश कुमार, डीईओ, अंबाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें