फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंप्यूटर लेकर आए दो युवक किसानों को लगा गए 50-50 रूपये का चूना

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के दस्तावेजों में गलती ठीक करने के बहाने दो युवक कई किसानों को चूना लगा गए। इन किसानों से दस्तावेजों में गलतियां ठीक करने की एवज में 50-50 रुपये लिए गए। ज्यादा शोर मचने के बाद दो युवक कंप्यूटर लेकर चुपचाप फरार हो गए। उधर योजना के नोडल अधिकारी ने मामले की जांच करने की बात कही है।
विज्ञापन

दरअसल यहां के कृष्ण मंदिर के पास मंगलवार को दो युवक कंप्यूटर लेकर आए थे। इसके बाद इन लोगों ने किसानों को फोन करने शुरू कर दिए। युवकों ने किसानों को कहा कि उनके प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि दस्तावेजों में गलतियां हैं। उन्हें ये गलतियां ठीक करने के लिए भेजा गया है। युवकों ने बात भी कही कि अगर ये गलतियां ठीक न हुई तो उन्हें योजना का लाभ नहीं मिल पाएगा। इस डर में फोन सुनने के बाद काफी संख्या में लोग वहां जमा हो गए। काफी किसानों से ये युवक 50-50 रुपये ले चुके थे। दोनों युवकों के पास 80 किसानों की एक लिस्ट भी थी। हालांकि फीस लेने का विरोध होने के बाद युवक चुपचाप खिसक गए। पता चला है कि
ये युवक कई गांवों के किसानों से हजारों रुपये ठग ले गए हैं।
योजना के नोडल ऑफिसर शेखर जिंदल से बताया कि उनकी ओर से किसी को भी ऐसे आदेश नहीं दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि वे मामले की जांच करवाएंगे ताकि पता चल सके कौन किसानों से ठगी कर रहा है। उन्होंने कहा कि हर गांव में अटल सेवा केन्द्र में जाकर कोई भी योजना के दस्तावेजों में बिना पैसे दिए गलती ठीक करवा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें