फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेसीबी दिलाने के नाम पर 3.90 लाख रुपये की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
(अंबाला) नारायणगढ़। जेसीबी दिलाने के नाम पर 3 लाख 90 हजार रुपये की ठगी कर ली गई। डीएसपी को भेजी शिकायत के बाद नारायणगढ़ थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

डीएसपी को दी शिकायत में शहीदा वाली फतेहाबाद निवासी रोहताश ने बताया कि उसने एक जेसीबी गांव पंजोड़ी तहसील नारायणगढ़ निवासी गुरविंद्र सिंह से 18 लाख 50 रुपये रुपये में ली थी। सुरजीत सिंह ने यह सौदा करवाने के लिए 40 हजार रुपये भी लिए थे। इस तरह कुल सौदा 18 लाख 90 हजार रुपये में उसे पड़ा था। 5 फरवरी 2020 इकरारनामे के अनुसार साढ़े 7 लाख रुपये में गुरविंद सिंह को दे दिए थे। बाकी के 11 लाख रुपये थोड़े दिनों में देने का वादा किया था।
इसी बीच सुरजीत सिंह ने रोहताश से 11 लाख रुपये यह कहकर ले लिए कि गुरविंद्र को देने हैं। बाद में जब गुरविंद्र ने 11 लाख रुपये मांगे तो उसे पता चला कि सुरजीत सिंह ने उसके साथ धोखा किया है। इस पर उन्होंने सुरजीत सिंह से बात की तो उसने गलती मानी और साढ़े 7 लाख रुपये वापस कर दिए। साथ ही शेष 3 लाख 90 हजार रुपये भी जल्द वापस करने का आश्वासन दिया, लेकिन आज तक वह रुपये वापस नहीं लौटाए। रोहताश ने आरोप लगाए कि वह अब रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी देता है। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें