फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में कैंटर चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। कैंटर चालक की लापरवाही से दूसरे कैंटर चालक की सड़क हादसे में मौत हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव कोंकपुर थाना सदर अंबाला शहर निवासी विजयपाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह नेशनल हाईवे पर स्थित दुल्हन पैलेस मोहड़ा में करीब पांच साल से मैनेजर पद पर नौकरी कर रहा है।
विज्ञापन

31 अगस्त की सुबह करीब 5 बजे वह पैलेस के बाहर खड़ा हुआ था। इसी दौरान शाहाबाद से अंबाला छावनी की ओर जाने वाले रास्ते पर एक व्यक्ति ने बिना इंडीकेटर दिए यूपी नंबर का कैंटर खड़ा किया हुआ था। इसी समय शाहाबाद की ओर से ही दिल्ली नंबर का कैंटर आया और यूपी नंबर के कैंटर से टकरा गया। हादसे में दिल्ली नंबर के कैंटर में सवार चालक को गंभीर चोटें आईं। उसके सिर से काफी खून बहने लगा। राहगीरों की मदद से उसे छावनी नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक की पहचान बिंदल कुमार पुत्र मांझी सिंह वासी वार्ड नं. 7, गांव मैबी थाना बदनाहा जिला सीतामड़ी ( बिहार ) के तौर पर हुई।
गुमशुदगी के तीन मामले दर्ज
अंबाला। गुमशुदगी के तीन अलग-अलग केस दर्ज किए गए हैं। पुलिस मामलों की जांच में जुटी है। महेशनगर थाने में शिकायतकर्ता मनोज साहनी ने बताया कि उसका 25 साल का बेटा सन्नी संदिग्धावस्था में लापता हो गया है। एक अन्य मामले में थाना नारायणगढ़ में शिकायतकर्ता अनिल कुमार ने बताया कि उसकी 20 वर्षीय पुत्री संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। तीसरे मामले में थाना पड़ाव में शिकायतकर्ता महिला ने बताया कि 30 अगस्त से उसका 50 वर्षीय पति तोता राम उर्फ बॉबी लापता है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें