फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी के नाम पर 10 हजार रुपये रिश्वत प्रकरण में पूर्व सुपरवाइजर भी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नौकरी के नाम पर 10 हजार रुपये रिश्वत प्रकरण में पूर्व सुपरवाइजर भी गिरफ्तार
विज्ञापन

अंबाला सिटी। वन विभाग में सुरक्षाकर्मी की नौकरी दिलाने के नाम पर 10 हजार रुपये की रिश्वत के साथ पकड़े सुपरवाइजर नरेंद्र कुमार के बाद अब इस मामले में कार्रवाई करते हुए विजिलेंस की टीम ने एक और आरोपी को धर दबोचा। आरोपी छावनी नागरिक अस्पताल में ही पूर्व सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत था।
विज्ञापन

आरोपी दिनेश को 120बी के तहत इस मामले में शामिल करते हुए विजिलेंस की टीम अपने साथ ले गई जिसे वीरवार को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर ले सकती है। बता दें कि दोनों ही कर्मचारी ठेका प्रथा के तहत लगे हुए थे। कंगवाल निवासी गुरदेव की शिकायत पर विजिलेंस की टीम ने 18 अगस्त को जिला नागरिक अस्पताल से सुपरवाइजर नरेंद्र को काबू किया था। इसके बाद नरेंद्र ने रिमांड में कुछ अन्य लोगों के नाम भी लिए थे। उसके बाद अब यह दूसरी गिरफ्तारी की गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें