फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले कोरोना अब परीक्षाओं के कारण अटकी खेलो इंडिया प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
दो साल से खेलो इंडिया का आगाज नहीं हो पा रहा है। पहले गत वर्ष कोरोना के कारण अटकी इन प्रतियोगिताओं को जनवरी-फरवरी माह में करवाने का निर्णय लिया गया था, परंतु जिन दिनों प्रतियोगिता होनी थी। उन्हीं दिनों में आई कोरोना की तीसरी लहर के कारण खेलो इंडिया प्रतियोगिता को स्थगित करना पड़ा।
विज्ञापन

तीसरी लहर के खत्म होने के दौरान अप्रैल माह में प्रतियोगिता को करवाने की चर्चा फिर शुरू हो गई, परंतु एक बार फिर खेलो इंडिया प्रतियोगिता की तिथि को टाल दिया गया है। इस बार बोर्ड परीक्षाओं की तिथि जारी होने के बाद प्रतियोगिताओं की तिथि को निर्धारित नहीं किया गया है। बता दें कि इस प्रतियोगिता 18 वर्ष तक के राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भाग लेते है और इस बार यह प्रतियोगिता हरियाणा में आयोजित होनी तय हुई थी, परंतु किन्हीं न किन्हीं कारणों से अटक रही प्रतियोगिता के कारण खिलाड़ियों की परेशानी भी बढ़ रही है।
बार-बार खेल प्रतियोगिताएं स्थगित होने के कारण कई खिलाड़ी ऐसे है, जिनका खेलो इंडिया की राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हो चुका है। परंतु बार-बार प्रतियोगिता स्थगित होने के कारण उन्हें भाग लेने का मौका ही नहीं मिल पा रहा है। इसमें बहुत से खिलाड़ी तो ऐसे भी जिनका चयन 18 वर्ष की उम्र से पहले हो गया था, परंतु प्रतियोगिता न होने के कारण उनकी उम्र 18 वर्ष से पार हो गई है। इस कारण चयनित होने के बाद भी खेल प्रतियोगिता में भाग नहीं ले सकेंगे।
विज्ञापन

खिलाड़ियों की ओर से खेलो इंडिया को लेकर तैयारी की जा रही है। परंतु बार-बार प्रतियोगिता स्थगित होने से खिलाड़ियों का खेल प्रभावित होता है। उम्मीद है कि जल्द ही खेलो इंडिया प्रतियोगिता की तिथियों को निर्धारित किया जाएगा। इससे पहले खिलाड़ी और कोच अपनी ओर से मैदान पर पूरा पसीना बहा रहे हैं।
- मधु थापा, कोच, भारोत्तोलन
अभी तक खेलो इंडिया प्रतियोगिता को लेकर कोई भी शेड्यूल जारी नहीं हुआ है। अंबाला में स्वीमिंग और जिम्नास्टिक खेल प्रतियोगिता होना निर्धारित हुई है। हम भी शेड्यूल के आने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

- ज्योति, जिला खेल अधिकारी, अंबाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें