शनिवार को 3 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। अब जिले में कोरोना के मरीजों का रिकवरी रेट 98.63 फीसदी है। वहीं दूसरी ओर 4 मरीज ठीक हुए हैं। अब जिला में कुल 16 मरीज सक्रिय रह गए हैं। जिले में अब तक प्रति दस लाख की जनसंख्या पर 7 लाख 54 हजार 302 सैंपल लिए गए हैं। डॉ. कुलदीप सिंह ने लोगों से अपील की है कि वह कोरोना संक्रमण से बचने के लिए कोविड प्रोटोकॉल जैसे सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क जरूर पहने, अनावश्यक चीजों को मत छुए आदि नियमों की पालना करें। इसके साथ ही टीकाकरण अभियान भी तेजी के साथ चलाया जा रहा है। कोविन पोर्टल के डाटा के अनुसार 20 लाख 26 हजार 183 लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया गया है। इसके तहत 10 लाख 28 हजार 052 लोगों को पहली डोज तो 9 लाख 82 हजार 690 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई है।