अंबाला। फास्ट फूड की रेहड़ी पर शराब पीने के लिए गिलास न देने पर पिता-पुत्र से मारपीट हो गई। थाना महेश नगर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। शिकायत में रविंद्र कुमार ने बताया कि वह गांव मंगलई का निवासी है। उसके भाई प्रवीन का लड़का रोहित फास्ट फूड की रेहड़ी चलाता है।
बुधवार की रात मंगल सिहं ने आकर रोहित से शराब पीने के लिए गिलास मांगा। रोहित ने गिलास देने से मना कर दिया तो वह रोहित के साथ गालीगलौज करने लगा। इस पर रोहित के मना करने पर फिर भी नहीं माना और झगड़ा करने लगा। बाद में रोहित के पापा प्रवीन भी वहां आ गए। थोड़ी बाद मंगल ने अपने बेटों को बुला लिया। जिन्होंने प्रवीन व रोहित पर हमला कर दिया। मंगल के लड़कों ने राहुल, विकास और बड़े लड़के ने प्रवीन के सिर पर लाठियों से हमला कर घायल कर दिया। इसके बाद वह आरोपी वहां से फरार हो गए। दोनों घायलों को इलाज के लिए नागरिक अस्पताल में पहुंचाया गया। इस शिकायत के आद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।